window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); ड्रग्स के नशे में अप्राकृतिक तरीके से खाए 15 अंडे, सर्जरी कर बचाई जान | T-Bharat
March 17, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

ड्रग्स के नशे में अप्राकृतिक तरीके से खाए 15 अंडे, सर्जरी कर बचाई जान

नीदरलैंड्स । नीदरलैंड में एक शख्स ने हाई ड्रग्स लेने के बाद 15 उबले हुए अंडे खाए। इसके बाद पेट में बहुत दर्द होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 29 साल के इस शख्स ने स्वीकार किया कि जीएचबी (कॉमन डेट रेप ड्रग्स) के प्रभाव में उसने अपने पार्टनर के साथ अंडे उबालना शुरू किया था, जिसके बाद यह सब हुआ।

 
डच मैगजीन हेल्थकेयर में छपी खबर के अनुसार, अंडे उबालने के बाद ड्रग्स के नशे में उसने इन्हें निचले हिस्से से शरीर के अंदर डालने की कोशिश की। इस अप्राकृतिक तरीके से अंडों का सेवन करने के कारण उसके पेट में बहुत तेज दर्द शुरू हुआ और उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 
अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया, अस्पताल में जब मरीज को भर्ती कराया गया तो उसकी हालत बहुत नाजुक थी। उसकी हार्टबीट 120 प्रति मिनट थी और रैपिड ब्रेथ का स्तर 29 प्रति मिनट था। शरीर की चिकित्सीय जांच में यह स्पष्ट हो गया कि उसके पेट में अप्राकृतिक तरीके से भोजन डाला गया है।

 
डॉक्टरों की टीम ने बताया, मरीज की हालत देखते हुए तत्काल लेप्रोस्कोपी सर्जरी करनी पड़ी। उसके पेट में बहुत अधिक मात्रा में खाली हवा भरी हुई ती। हमने बहुत सतर्कता के साथ पेट में से अतिरिक्त हवा और अंडों को निकाला। अब मरीज की हालत पहले से काफी स्थिर है।

news
Share
Share