window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); मेक्सिको से अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 19 लोगों में दो भारतीय | T-Bharat
September 29, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

मेक्सिको से अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 19 लोगों में दो भारतीय

न्यू यॉर्क । मैक्सिको से नौका पर सवार होकर अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 19 लोगों को कैलिफॉर्निया में अमेरिकी सीमा गश्ती अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। इनमें से दो भारतीय नागरिक हैं। अमेरिका सीमाशुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग (सीबीपी) की ओर जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक अमेरिकी सीमा गश्ती एजेंटों ने गृह सुरक्षा विभाग के कानून प्रवर्तन साझेदारों के साथ मिलकर कल 19 लोगों को गिरफ्तार किया।

 

 
रविवार देर रात मेक्सिको से आए पोत को अमेरिकी के जल क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया था। उस पर कई लोग सवार थे। इन 19 लोगों में से दो के तस्कर होने का संदेह है। इनमें से दो भारतीय हैं जबकि बाकी के सभी मेक्सिको के नागरिक हैं। हालांकि, विज्ञप्ति में यह नहीं बताया गया है कि दो भारतीय नागरिक कौन हैं।

news
Share
Share