देहरादून। नगर निगम की टीम ने सोमवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित राव नदी के किनारे अवैध रूप से बनी झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। लेकिन कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के बाद सभी शांत हो गए। कर एवं राजस्व अधीक्षक भूमि विनय प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर कार्रवाई करने पहुंची थी। उन्होंने बताया कि जो लोग सरकारी भूमि पर दोबारा अतिक्रमण करेंगे। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
Her khabar sach ke sath

More Stories
सिंगल-यूज प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियानः मुख्यमंत्री
एचआईवी एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा
आयुष मंत्री मदन कौशिक ने आयुष विभाग की समीक्षा बैठक ली