window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी | T-Bharat
March 2, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी

अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी

अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में सोमवार को भी चार अवैध निर्माणांे/कालोनियों को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि .श्री प्रदीप व श्री रेहान द्वारा आन्नेकी हेतमपुर हरिद्वार में विकसित की गई अनाधिकृत कालोनी, श्री नेरश द्वारा हेतमपुर-बिहारीगढ मुख्य मार्ग, आन्नेकी हेतमपुर हरिद्वार में विकसित की गई अनाधिकृत कालोनी, श्री मनोज व श्री सुभाष द्वारा आन्नेकी हेतमपुर-बिहारीगढ मुख्य मार्ग, हेतमपुर रोशनाबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनाधिकृत कालोनी, श्री मनमोहन द्वारा राजलोक विहार न्यू सराय रोड ज्वालापुर हरिद्वार में विकसित की गई अनाधिकृत कालोनी को अधिशासी अभियन्ता श्री माधवानन्द जोशी, सहायक अभियन्ता श्री पंकज पाठक व स्टाफ की टीम द्वारा सील करने की कार्रवाई की गयी।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

news
Share
Share