हरिद्वार:ऋषि कुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रोफेसर विभागाध्यक्ष डॉ नरेश चौधरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया । गत दिवस माननीय प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हेतमपुर अन्नेकी शिलान्यास कार्यक्रम में ऋषि कुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के शरीर रचना विभागाध्यक्ष/ रेडक्रॉस सचिव प्रोफेसर डॉ नरेश चौधरी को अपने मूल दायित्वो के साथ-साथ समर्पित समाज सेवा के लिए विशेष रूप से प्रतीक चिन्ह देकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डॉ नरेश चौधरी द्वारा अपने मूल कार्यों के साथ की जा रही समर्पित सामाजिक सेवा अन्य अधिकारियों, स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणा है और डॉ नरेश चौधरी को विशेष रूप से सम्मानित किया जाना भी एक विशेष प्रोत्साहन है। जिससे वह और अधिक उर्जा से समाज की सेवा करने में अग्रणी रहे और नई पीढ़ी भी उनसे प्रेरणा लेकर समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ नरेश चौधरी की तरह सम्मान पाएं डॉ नरेश चौधरी को सम्मानित किए जाने पर हरिद्वार लोक सभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक आदेश चौहान ,प्रदीप बत्रा ,सरबत करीम अंसारी ,उमेश कुमार शर्मा पूर्व विधायक सुरेश राठौर, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ,उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद आयुक्त एस ०एन० पांडे जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय , अपर आयुक्त प्रकाश चंद्र डूमका ,अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुधियाल, अपर जिलाधिकारी प्यारेलाल शाह ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुमार खगेंद्र सिंह ,एस० डी० एम० पूरन सिंह राणा ने विशेष रूप से बधाई दी।
प्रोफेसर विभागाध्यक्ष डॉ नरेश चौधरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया

More Stories
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान
पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमिः राज्यपाल
लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब अधिवक्ता विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा