window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); जवाहर नवोदय विद्यालय की समस्याओं के निराकरण कराने के दिए निर्देश | T-Bharat
June 21, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

जवाहर नवोदय विद्यालय की समस्याओं के निराकरण कराने के दिए निर्देश

रूद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय, रुद्रपुर के विद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने प्राचार्या द्वारा बताये गये समस्त समस्याओं का गम्भीरता से संज्ञान लिया तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण कराने का निर्देश  दिया। जिलाधिकारी ने बैठक में प्राचार्या से विद्यालय की शैक्षणिक और खेलकुद की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली जिसे प्राचार्या ने पीपीटी के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया। तदुपरांत प्राचार्या ने विद्यालय की बाउंड्री वाल की ऊंचाई बढाने, वाशिंग मशीन की व्यवस्था , पुराने सामानों के निस्तारण, सोलर लाइट, सोलर वाटर हीटर, आदि की व्यवस्था तथा विद्यालय के छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आग्रह किया । जिलाधिकारी ने उक्त का संज्ञान लेते हुए बैठक में उपस्थित एसीएमओ डॉ0 हरेन्द्र मलिक, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या को सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया। विद्यालय की प्राचार्या कंचन जोशी ने जिलाधिकारी महोदय को विद्यालय कीं उपलब्धियों और समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या, अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ0 हरेन्द्र मलिक व समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

news
Share
Share