window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); नदी मोड़ से कांग्रेस चौक तक करीब आधा दर्जन जगहोंं पर जोगी का स्वागत | T-Bharat
March 17, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

नदी मोड़ से कांग्रेस चौक तक करीब आधा दर्जन जगहोंं पर जोगी का स्वागत

महासमुंद,। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का हाईस्कूल मैदान में आयोजित एक दिवसीय किसान सम्मेलन में पहुंचे पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी और मरवाही विधायक अमित जोगी का कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल में जोशीला स्वागत किया। तय समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचे जोगी को सुनने कार्यक्रम स्थल पर महासमुंद शहर समेत विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा जिले भर से समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
किसान सम्मेलन करीब दोपहर ढाई बजे प्रारंभ हुआ। कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी, विधायक अमित जोगी और वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के पूर्व जकांछ जे का यह सबसे बड़ा आयोजन है जिसके लिए छग जकांछ के कार्यकर्ताओं ने शहर को बेनर पोस्टर और होर्डिंग से सजाया है। करीब डेढ़ बजे नदी चौक में कार्यकर्ताओं ने जोगी का आतिशी स्वागत किया। सैकड़ों बाइक रैली की अगुवाई में उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाया गया जहां मंच में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इससे पूर्व नदी मोड़ से कांग्रेस चौक तक शहर में करीब आधा दर्जन जगहोंं पर जोगी का स्वागत किया गया। इस दौरान मंच में जिलाध्यक्ष शेख छोटेमिया, परेश बागबाहरा, सुनील शर्मा, रमेश साहू, भागीरथी चंद्राकर, धीरज सरफराज, अरिश अनवर, सगनजोत सिंग, त्रिलोप प्रताप सिंग, विष्णु चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में जकांछ के नेता उपस्थित थे। बताया जाता है कि आयोजित किसान सम्मेलन में आज महिलांग परिवार के 4 सदस्य जनपद अध्यक्ष धरमदास महिलांग, पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग और जोबा सरपंच श्रीमती श्याम कुमारी महिलांग जकांछ की रीति-नीति से प्रभावित शामिल होने की खबर है।

news
Share
Share