window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ में अध्यक्ष बी.एस.मनकोटी व महामंत्री अमित गर्ग निर्विरोध निर्वाचित हुए | T-Bharat
May 23, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ में अध्यक्ष बी.एस.मनकोटी व महामंत्री अमित गर्ग निर्विरोध निर्वाचित हुए

हरिद्वार,(Amit kumar):।उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ( UAVM) के चुनाव हेतु आज मतदान होना था। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए श्री बी. एस. मनकोटी(अल्मोड़ा), महामंत्री पद के लिये श्री अमित गर्ग(हरिद्वार) और कोषाध्यक्ष पद के लिये श्री समीर चतुर्वेदी जी(रुद्रपुर) जी ने नामांकन किया।चुनाव अधिकारी श्री एम सी पन्त (पिथौरागढ़)ने बताया कि अन्य किसी भी व्यक्ति द्वारा नामांकन न किये जाने पर आज मतदान करने की आवश्यकता नहीं पड़ी।जबकि हमने मतदान कराने की पूरी तैयारी कर ली थी।उत्तराखंड में उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के कुल 46000 सदस्य हैं।

इसीलिए इन सभी सभी प्रत्याशियों को आगामी सत्र के लिये निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया है।चुनाव की सारी प्रक्रिया हरिद्वार में आवास विकास स्थित मॉडल कालोनी में महासंघ के प्रदेश कार्यालय पर सम्पन्न हुई।विजेताओं की घोषणा होते ही अध्यक्ष श्री बी.एस. मनकोटी जी व महामंत्री श्रीअमित गर्ग जी और उनकी पूरी टीम को हरिद्वार केमिस्ट एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी है।इस अवसर पर महामंत्री श्री अमित गर्ग जी ने कहा कि वह सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे और उनके हितों की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

news
Share
Share