window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); धामी के नेतृत्व में होगा प्रदेश का चौमुखी विकास: संतोषानंद देव महाराज | T-Bharat
May 23, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

धामी के नेतृत्व में होगा प्रदेश का चौमुखी विकास: संतोषानंद देव महाराज

 

हरिद्वार,(Amit kumar)। महामंडलेश्वर स्वामी संतोष आनंद देव जी महाराज ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के शासनकाल में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास होगा। अपने छोटे से कार्यकाल में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता का विश्वास जीता है। इसके चलते विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत हासिल हुआ है। इसके चलते भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी के हाथों में प्रदेश की कमान सौंपी है।

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर एवं श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर सिंहद्वार ज्वालापुर हरिद्वार के पीठाधीश्वर महंत स्वामी संतोषानंद देव जी महाराज ने उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले पुष्कर सिंह धामी और उनके साथ मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, डा धनसिंह रावत, चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि धामी ने अपने छोटे से कार्यकाल में कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए भाजपा की सत्ता में वापसी कराई। जबकि उनके कार्यकाल से पहले प्रदेश भाजपा का विरोध बढ़ता ही जा रहा था। लेकिन धामी अपने कुशल व्यवहार जनता का रूझान भाजपा के पक्ष में झुका दिया और भारी बहुमत से जीत दिला दी। भाजपा हाईकमान ने धामी पर विश्वास जताते हुए उन्हें एक बार फिर मुख्यमंत्री पद का ताज पहना दिया। अब आने वाले 5 सालों में सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की तकदीर संवर जाएगी। प्रदेश के विकास का एक नया अध्याय लिखा जाएगा। संतोषानंद देव महाराज ने कहा कि संतों का आशीर्वाद भी पुष्कर सिंह धामी के साथ में है। संतों को विश्वास है कि देवभूमि की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश का विकास किया जाएगा।

news
Share
Share