Haridwar,(Amit kumar): उतरी हरिद्वार में पेयजल संकट, दाहसंस्कार वाले हो रहे परेशान, मछलियां विलुप्त, घाटों पर कार्य करने वाले बेरोजगार मौके पर उपस्तिथ सिचाई विभाग जे ई एवं सुपरवाइजर ने 1 हफ्ते में कार्य पूर्ण करने का दिया आश्वाशन।। सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने भगीरथ बिंदु पर हो रहे कार्य की लेटलतीफी के कारण आमजनमानस को हो रही परेशानियों को लेकर जे ई सुपरवाइजर से मोके पर पोहचकर वार्ता की एवं सिचाई विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर कार्य में तेजी लाने की मांग की। सेठी ने बताया कि पिछले लगभग तीन माह से ये कार्य हो रहा है पहले सिचाई विभाग के अधिकारियों ने जल्दी कार्य पूरा करने एवं जनमानस को कोई परेशानी न हो इसके लिए आश्वाशन दिया था लेकिन लगातार कार्य में हो रही देरी की वजह से अब पानी की सप्लाई पर भी प्रभाव पड़ रहा है पिछले 3 दिन से उतरी हरिद्वार एवं कई इलाकों में पानी की कमी का कारण जलसंस्थान के अधिकारी कार्य की लेटलतीफी को बता रहे है वही दूसरी तरफ श्मशान घाट पर जल न होने की वजह से दाहसंस्कार करने वाले लोगो को भी परेशानी उठानी पड़ रही है सिचाई विभाग की लेटलतीफी ओर बिना जल निकासी की व्यवस्था के कारण लाखो मछलियां भी मर गई एवं उतरी हरिद्वार के घाटों पर व्यापार कर अपनी आजीविका चलाने वाले भी सीजन शुरू होने पर भी खाली बैठे है इन सभी समस्याओं को लेकर आज उच्च अधिकारियों से भी वार्ता हुई है जिसमे उन्होंने एक सप्ताह का समय कार्य पूर्ण करने का दिया है अगर समय से कार्य विलंब होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर जितेंद्र चौरसिया, विनोद गिरी, श्याम कुमार, एस एन तिवारी, राजेश सुखीजा, नाथीराम उपस्तिथ रहे।
भागीरथ बिंदु पर हो रहे कार्य की लेटलतीफी से जनमानस परेशान – सुनील सेठी

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश