Haridwar:हरिद्वार में आज दोपहर करीब 1:00 बजे हरिपुर कला निवासी पत्रकार राजवीर तोमर का बेटा अपनी बुआ के बेटे के साथ प्रमाण घाट गंगा जी में स्नान करने गया जहां पर दोनों स्नान कर रहे थे देखते देखते पत्रकार के बेटे का पानी में पैर फिसलने के कारण वह तेज बहाव में बह गया इसके बाद दूसरे युवक ने उसको बचाने का प्रयास किया लेकिन वह उसे नहीं बचा सका जैसे ही युवक के डूबने की खबर स्थानीय लोगों को व परिजनों को लगी सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए वह जानकारी ली जिसके बाद परमार्थ घाट वालों द्वारा गोताखोरों को सूचना दी गई जिसमें गोताखोर द्वारा युवक के काफी तलाश की गई लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है पत्रकार राज वीर तोमर ने बताया कि उनका बेटा बीएससी की पढ़ाई कर रहा था ग्राम प्रधान हरिपुर कला गीतांजलि जखमौला व जनप्रतिनिधि मनोज ज़ख्मोला भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने पूरी जानकारी ली उसके बाद ऋषिकेश एस डीआर एफ पुलिस को सूचित किया गया जिसमें तत्काल एस डी आर एफ द्वारा काफी देर युवक को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक डूबे युवक कोई पता नहीं चल सका !
हरिद्वार गंगा जी में नहाने गया युवक डूबा

More Stories
सिंगल-यूज प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियानः मुख्यमंत्री
एचआईवी एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा
आयुष मंत्री मदन कौशिक ने आयुष विभाग की समीक्षा बैठक ली