खटीमा: उधमसिंहनगर जनपद के सीमांत क्षेत्र खटीमा के चांदा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार रेलवे क्रॉसिंग के पास तालाब में गिर गई। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चारों कार सवारों को कार से बाहर निकाला। गनीमत रही कि समय रहते सभी को निकाल लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
गौरतलब है कि भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र खटीमा के ग्राम चांदा में बीती देर रात एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हुई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह चारों कार सवारों को रस्सी की सहायता से बाहर निकाला। गनीमत रही कि समय रहते सभी को निकाल लिया गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, बाल-बाल बची सवारी
अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, बाल-बाल बची सवारी


More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक