window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); फिर अटकी रितिक रोशन की फिल्म कृष 4 | T-Bharat
March 16, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

फिर अटकी रितिक रोशन की फिल्म कृष 4

रितिक रोशन अपनी पिछली फिल्म काबिल के बाद से खाली बैठे थे। इस फिल्म में रितिक ने एक ऐसे व्यक्ति अंधे व्यक्ति का किरदार निभाया था जो अपनी पत्नी की मौत का बदला लेता है। इस फिल्म में रितिक की ऐक्टिंग की काफी तारीफ भी की गई थी। अब रितिक अपनी अगली फिल्म सुपर 30 में दिखाई देंगे जिसमें वह आनंद कुमार की भूमिका में नजर आएंगे।

 
रितिक की सबसे सफल फिल्मों में एक उनकी कृष फ्रैंचाइज की अगली फिल्म का भी इंतजार किया जा रहा है लेकिन अब खबर आ रही है कि इस फिल्म की शूटिंग में और देरी होगी। कुछ दिनों पहले कहा जा रहा था कि जल्द ही इस सीरीज की चौथी फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फैन्स भी कृष 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के मेकर्स ने यह घोषणा की है कि यह फिल्म 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

 
हालांकि मीडिया से बात करते हुए डायरेक्टर राकेश रोशन ने बताया है कि यह फिल्म और लेट हो सकती है। उन्होंने बताया कि वह अभी भी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और इसीलिए यह फिल्म और भी लटक सकती है। राकेश रोशन ने यह भी बताया कि वह फिल्म कब रिलीज होगी इसके बारे में भी घोषणा करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी

news
Share
Share