window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); शिव आराधना से होती है मनोवांछित फल की प्राप्ति : स्वामी दुर्गेशानन्द | T-Bharat
March 23, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

शिव आराधना से होती है मनोवांछित फल की प्राप्ति : स्वामी दुर्गेशानन्द

शिव आराधना से होती है मनोवांछित फल की प्राप्ति : स्वामी दुर्गेशानन्द

शिव आराधना से होती है मनोवांछित फल की प्राप्ति : स्वामी दुर्गेशानन्द

हरिद्वार,(AMit kumar)। हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री मानव कल्याण आश्रम में महाशिवरात्रि की पावन के अवसर पर रूद्राभिषेक व अन्न क्षेत्र का आयोजन किया गया। श्री मानव कल्याण आश्रम के महंत स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती के संयोजन में विद्वान आचार्य नारायण खनाल ने पूर्ण विधि-विधान से रूद्राभिषेक करवाया।
इस अवसर पर महंत स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती ने कहा कि शिव आराधना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अपने भक्तों के प्रति भगवान शिव अत्यन्त उदारता का भाव रखते हैं। सच्चे मन से की गयी शिव आराधना विशेष फलदायी होती है।
संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि श्री मानव कल्याण आश्रम में स्थापित भगवान अर्द्ध नारीश्वर की प्रतिमा व शिवलिंग का पूजन महाशिवरात्रि के पर्व पर विशेष महत्व रखता है। संस्था के महंत स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती के संयोजन में धार्मिक व सामाजिक कार्यों में संस्था की अग्रणीय भूमिका रहती है।
रूद्राभिषेक के पश्चात अन्न क्षेत्र का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संस्था की ट्रस्टी रेणुका बेन एल. ठक्कर, विद्यावती मीना, सुरेन्द्र मिश्रा, ब्रह्मदत्त, महेन्द्र, संजय वर्मा, गोपी सैनी समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

news
Share
Share