देहरादून,(Amit kumar) : भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि पोस्टल बैलेट को लेकर जिस तरह से कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत प्रतिक्रिया दे रहे है,उससे लगता है कि नतीजों से पहले ही वह हताश और निराश है। उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने आर्मी पोल में कथित धांधली को लेकर विडीयो जारी किया जिसकी जान्च चल रही है,लेकिन उनके आरोप पूरी तरह से निराधार साबित हुए ।
चौहान ने कहा कि अब उन्होंने प्रदेश के बजाय अपनी विधान सभा जहां से वह प्रत्याशी है, वहां फोकस किया है। इससे साफ है कि पूर्व सीएम अपने और कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर असमंजस की स्तिथि में है। उनके ट्वीट से गहरी निराशा झलक रही है और पहले विपक्ष पर आरोप प्रत्यारोप के बाद अब उन्होंने चुनाव में लगी निर्वाचन एजेंसी को भी निशाने पर ले लिया है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस अब बहाने तलाशने में लगी है,लेकिन अब इससे कुछ हासिल नहीं होने वाला हैं,क्योंकि जनता ने अपना फैसला सुना दिया है ।

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश