हल्द्वानी, आजखबर। हीरा नगर चौकी क्षेत्र में रविवार को एक पति ने ससुराल आकर पत्नी से मारपीट की और बच्ची को अपने साथ ले गया। इसके बाद पीड़ित अपने माता-पिता के साथ कार्रवाई की गुहार लगाते हुए कोतवाली पहुंची। पुलिस को बताया कि पति आए दिन मारपीट करता रहता था, इसी कारण वह इन दिनों पहले अपने मायके आ गई थी। रविवार को पति उनके घर आ धमका। पहले गाली गलौच करने लगा, परिजनों ने जब उसे समझाने की कोशिश की तो मारपीट पर उतारू हो गया। यही नहीं वह बेटी को अपने साथ लेकर चला गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।
पति ने ससुराल आकर पत्नी से की मारपीट
पति ने ससुराल आकर पत्नी से की मारपीट

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश