window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); मीडिया कर्मियों ने परिवार सहित मेडिकल कैम्प में अपना स्वास्थ्य जांच करवाई | T-Bharat
July 31, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

मीडिया कर्मियों ने परिवार सहित मेडिकल कैम्प में अपना स्वास्थ्य जांच करवाई

Haridwar,(Amit Kumar):प्रेस क्लब हरिद्वार एवं विचार एक नई सोच संस्था के संयुक्त प्रयासों से हरिद्वार में रविवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया कैंप में हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा नेत्र रोग एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ ने स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। इस दौरान 36 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी, महासचिव राजकुमार, पूर्व अध्यक्ष अविकसित रमन, पूर्व अध्यक्ष दीपक नौटियाल तथा समारोह सचिव त्रिलोक चंद्र भट्ट ने देहरादून से पहुंचे वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एसडी जोशी, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एल एम सुंदरियाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. खेमराज सौन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नताशा, टेक्नीशियन कपिल थापा, राकेश बिजलवान का प्रेस क्लब में स्वागत किया गया। कैंप में शुगर और ईसीजी भी किया गया। शिविर समापन पर पूर्व अध्यक्ष दीपक नोटियाल, संजय रावल, श्रवण झा, अमित गुप्ता, रामेश्वर शर्मा, मनोज रावत, अश्वनी अरोड़ा, त्रिलोक चंद्र भट्ट, एम एस नवाज़ व सुरेंद्र शर्मा आदि ने चिकित्सको को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

news
Share
Share