हरिद्वार,(Amit kumar): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार जिले का जिला अभ्यास वर्ग शनिवार को भव्य रुप से संपन्न हुआ। जिसमें विद्यार्थी परिषद के सैद्धांतिक भूमिका इतिहास विकास , कार्यपद्धती , सदस्यता कॉलेज कार्यकारिणी , नगर कार्यकारिणी , गठन मिशन साहसी , जैसे विषयों पर चर्चा हुई। प्रथम सत्र में प्रदेश के कोषाध्यक्ष रमाकांत श्रीवास्तव द्वारा विद्यार्थी परिषद सैद्धांतिक भूमिका इतिहास विकास विषय पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई । प्रदेश के कोषाध्यक्ष नवीन पंत जी द्वारा ABVP की कार्य पद्धति विषय पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। प्रदेश सहमंत्री मोहित चौहान द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई विभाग संगठन मंत्री अरुण राही द्वारा कार्यक्रम के समापन समारोह की घोषणा की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला अभ्यास वर्ग में लक्सर रुड़की भगवानपुर हरिद्वार बहादराबाद के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राहुल चौधरी , साक्षी , अमन कुशवाहा , छात्रनेता राहुल शर्मा , चर्चित बालियान , शैलेश त्रिपाठी , आशीष पोखरियाल , संदीप सिंह बोरा , अंकुश राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार जिले का जिला अभ्यास वर्ग शनिवार को भव्य रुप से संपन्न
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार जिले का जिला अभ्यास वर्ग शनिवार को भव्य रुप से संपन्न

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश