हरिद्वार,(Amit kumar):कल एक एन जी ओ के नेतृत्व में भगवान शिव की सुसराल कनखल में क्लीन अप ड्राइव का मेगा इवेंट आयोजित किया जा रहा है।इस क्लीन उप ड्राइव को लीड कर रहे प्रणव नारंग ने बताया कि वह अभी तक तीर्थ नगरी हरिद्वार में कई स्कूलों के बच्चों को साथ लेकर काफी समय से हरिद्वार को क्लीन करने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं ,जोकि अभी तक काफी सफल भी रहा है और अब धीरे धीरे आम जनता भी हमारे इस अभियान में सहभागिता निभाने के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है।अब इसी कड़ी में कनखल की लिंक नहर पर बाबा रामदेव की पुलिया पर एक स्पेशल अभियान की शुरुआत की जा रही हैं जो शिव की सुसराल कनखल को स्वच्छता के मामले में एक नई पहचान दिलवाने में मील का पत्थर साबित होगी।
कल शिव की नगरी होगी क्लीन
कल शिव की नगरी होगी क्लीन

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश