देहरादून: दून संस्कृति ने डांडिया, करवाचौथ एवम् दीपावली पर एक प्रोग्राम का आयोजन किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुवात विशिष्ठ अतिथि एवम् निर्णायक प्रिया गुलाटी, अर्चना यादव कपूर एवम् शिवानी कौशिक गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर की । संस्थापक एवम् डायरेक्टर रमा गोयल एवम् अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
विशिष्ठ अतिथि प्रिया गुलाटी ने मंच संचालन भी किया। रेखा पुंडीर, अंशु ने नृत्य की प्रस्तुति दी। बबीता गुप्ता, दया बिस्ट एवम् रेखा शर्मा ने सुंदर नृत्य किया। रचना गुप्ता, अनीता गुप्ता, अमिता चौहान एवम् भक्ति कपूर ने डांडिया की शानदार प्रस्तुति दी। डांडिया क्वीन रेखा शर्मा एवम् रनर अप रेखा पुंडीर रही। करवाचौथ क्वीन सोनिका पाहवा एवम् रनर अप अंशु रही। दीपावली क्वीन भक्ति कपूर एवम् रनर अप प्रीति गुप्ता व रिम्मी रही। गेस्ट एंट्री में प्रज्ञा क्वीन एवम् पारुल अग्रवाल रनरअप रही। हमारे अतिथि भी इतने प्रसन्न हुए की शिवानी कौशिक गुप्ता ने शानदार नृत्य किया। सभी का धन्यवाद किया गया। उपहार वितरण के बाद नाश्ते का प्रबंध भी किया हुआ था।

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश