बागेश्वर। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बाल मजदूर उन्मूलन के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने बाल श्रम को रोकने के लिए होटल, ढाबों, वर्कशॉप, टी-स्टॉल, खड़िया खदानों में छापेमारी करने को कहा। पुलिस-प्रशासन के सहयोग से बाल श्रम करने वालों का चिह्निकरण किया जाए। मामला सामने आने पर त्वरित कार्रवाई भी होगी। श्रमिकों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाएं। विभागों में काम कर रहे मजदूरों का डाटा तैयार करेंगे। सरकार श्रमिकों और उनके बच्चों के लिए सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। श्रमिकों को उनका लाभ दिया जाएगा।श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, विवाह, छात्रवृत्ति आदि योजनाएं मिलेगी। डीएम ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को पेंसिल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा मानसिक और दिव्यांग बच्चों को समाज कल्याण विभाग चिह्नित करेगा। सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। बैठक में एसपी अमित श्रीवास्तव, एडीएम सीएस इमलाल, जिला पंचायत राज अधिकारी बसंत मेहता, जिला समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी, अपर सीएमओ डा. एनएस टोलिया, ईओ राजदेव जायसी, मोहन चंद्र जोशी, तारा चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।
बाल श्रम उन्मूलन को लेकर डीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश
बाल श्रम उन्मूलन को लेकर डीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश

More Stories
चारधाम यात्राः ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
दून के रेंजर ग्राउंड में 21 फरवरी से 01 मार्च तक होगा ‘‘दिव्य कला मेला’’ का आयोजन
‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान से आम जन को मिली राहत