देहरादून,(Amit kumar): चमोली जिले के वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनोद कपरवान ने आप छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी मुख्यालय में राज्य सभा सांसद व भाजपा में शामिल होने वाले स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष श्री नरेश बंसल ने उन्हें पटका पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे।
इस अवसर बद्रीनाथ विधायक श्री महेंद्र भट्ट, डॉ देवेंद्र भसीन, विनय गोयल, कार्यालय सचिव कौस्तुबानंद जोशी , सीताराम भट्ट, राजकुमार पुरोहित, सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान द्वारा किया गया।

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश