देहरादून,(Amit kumar)। भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज 9 अक्तूबर व 10 अक्तूबर को चमोली के जिला मुख्यालय गोपेश्वर में शरू होने जा रही है। प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित कई मंत्री व भाजपा के बड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति में राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार पर चर्चा की जाएगी। साथ ही युवा मोर्चा 2022 विधानसभा चुनावों में अबकी बार 60 पार सीटों का संकल्प भी लेगा।
मनोज पटवाल ने बताया 9 अक्तूबर को शाम 4 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी और 10 अक्तूबर को प्रदेश कार्यसमिति की विधिवत शुभारंभ किया जाएगा कार्यसमिति का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेगें कार्यसमिति 4 सत्रो में आयोजित की जाएगी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भाजपा के महामंत्री संगठन अजेय प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, अलग अलग सत्रो को संबोधित करगें।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, व जिलो के जिलाध्यक्ष और जिलो के महामंत्री उपस्थित रहेगें।

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश