देहरादून। स्वास्थ्य महानिदेशालय में धरने के बाद भी शासन एवं विभाग द्वारा आयुर्वेद बेरोजगार नर्सों की सुध न लिये जाने से उनमें आक्रोश है। उन्होंने गुरुवार को धरना स्थल पर नारेबाजी की। कहा कि सिस्टम उन्हें उग्र आंदोलन करने पर मजबूर कर रहा है। पदों के सृजन और भर्ती समेत विभिन्न मांगों को लेकर डीजी हेल्थ कार्यालय पर कई दिनों से बेरोजगार आयुर्वेदिक नर्सों का धरना जारी है। बेरोजगार आयुर्वेदिक नसेज संगठन की अध्यक्ष प्रदेश अरुणा और महासचिव नीलम ग्रन्थी ने कहा कि सरकार एवं विभाग उनकी मांगों को हल्के में ले रहा है। वह धरने पर बैठे हैं, लेकिन सुध लेने को तैयार नहीं है। जिससे उनमें आक्रोश है। उन्होंने कहा कि धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक की आयुर्वेदिक नर्सेज की शासन से की गई मांग पूरी नहीं हो जाती। इस दौरान सुरेखा, पूनम, हेमलता, किरन सोनाली, सुचित्रा आगा, अंजली संपू् आदि मौजूद रहे।
बेरोजगार आयुर्वेद नर्सों न जताया नारेबाजी कर जताया रोष

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश