window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); फरहान अख्तर ने किया नई फिल्म का ऐलान, रोड ट्रिप पर निकलेंगी प्रियंका, कैटरीना और आलिया | T-Bharat
September 24, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

फरहान अख्तर ने किया नई फिल्म का ऐलान, रोड ट्रिप पर निकलेंगी प्रियंका, कैटरीना और आलिया

फरहान अख्तर ने किया नई फिल्म का ऐलान, रोड ट्रिप पर निकलेंगी प्रियंका, कैटरीना और आलिया

फरहान अख्तर ने किया नई फिल्म का ऐलान, रोड ट्रिप पर निकलेंगी प्रियंका, कैटरीना और आलिया

BOLLYWOOD: फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे किए हैं। फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के 20 साल पूरे होने पर बॉलीवुड सितारें ने फरहान और रितेश को जमकर बधाइयाँ दी।
वहीं फरहान ने भी सोशल मीडिया के जरिए सभी डायरेक्टर्स, राइटर्स, क्रिएटिव टीम और ऑडियंस का धन्यवाद किया था। अब आज फरहान ने अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है, जिसमें कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट लीड रोल में होगें।
फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए एक प्रोमो वीडियो शेयर किया और लिखा, क्या किसी ने रोड ट्रिप कहा? …… बतौर डायरेक्टर अपनी नेक्स्ट फिल्म अनाउंसमेंट करते हुए बहुत ही एक्साइटेड हूं। प्तजीलेजरा प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट 2022 में शूटिंग शुरू करेंगी।
फिल्म का नाम जी ले जरा है, जिसे फरहान अख्तर डायरेक्ट करेगें। फिल्म की कहानी जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है, जो रोड ट्रिप पर आधारित है। वहीं इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।
इस फिल्म में पहली बार प्रियंका, कैटरीना और आलिया एकसाथ काम करते हुए नजर आने वाली है और यकीनन तीनों एकसाथ बड़े पर्दे पर धमाका करेगी। वहीं इन तीनों हीरोइनों को एकसाथ बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए भी काफी एक्साइटिंग होने वाला है।

news
Share
Share