window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); भूमि पेडनेकर ने मनीष मल्होत्रा को दी उनके डायरेक्टोरियल डेब्यू के लिए बधाई | T-Bharat
February 18, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

भूमि पेडनेकर ने मनीष मल्होत्रा को दी उनके डायरेक्टोरियल डेब्यू के लिए बधाई

भूमि पेडनेकर ने मनीष मल्होत्रा को दी उनके डायरेक्टोरियल डेब्यू के लिए बधाई

भूमि पेडनेकर ने मनीष मल्होत्रा को दी उनके डायरेक्टोरियल डेब्यू के लिए बधाई

Bollywood: अगर हम बॉलीवुड फैशन की बात करे, तो डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने इतने सालो में इसको बहुत इवॉल्व किया है। उन्होंने आज तक कई एक्टर और एक्ट्रेस को सजाया है और हमे कुछ आइकोनिक ऑउटफिट दिए है। अब वह एक और नए सफर पर चलने को तैयार है , जी हां मनीष जल्द ही एक फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे है। भूमि पेडनेकर ने उन्हें दी बधाई उनके डायरेक्टोरियल डेब्यू को लेकर।
भूमि ने मनीष की फोटो शेयर करते हुए लिखा, कॉन्ग्रैचुलेशन्स मनीष।तुम क्या जादू बिखेरते हो, मैं देखने के लिए बहुत बेताब हूँ।
मनीष एक म्यूजिकल लव स्टोरी डायरेक्ट करेंगे जो पार्टीशन के बैकड्रॉप पर आधारित होगी। धर्मा प्रोडक्शंस फिल्म को प्रोड्यूस करेगा। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले दोनों ही मनीष ने लिखा है। जल्द ही फिल्म की कास्टिंग शुरू की जायेगी।
मनीष ने अपने करियर में हर बड़ी एक्ट्रेस के कपडे डिज़ाइन किये है, रेखा से लेकर श्रीदेवी तक, करीना से लेकर आलिया भट्ट तक। उन्होंने जब भी फिल्मों में हमारी अभिनेत्रियों को सजाया है तो ऐसा कमाल हुआ है कि उनके बनाये कॉस्ट्यूम आइकोनिक बन गए है। अब उनके चाहने वाले और उनके इंडस्ट्री फ्रेंड्स काफी उत्साहित है उनकी डेब्यू फिल्म को लेकर।
कल, जान्हवी कपूर ने भी मनीष को बधाई दी थी। उन्होंने अपनी माँ श्रीदेवी के साथ मनीष की फोटो शेयर की थी और लिखा था ,कॉन्ग्रैचुलेशन्स मनीष इस नए सफर के लिए। मैं बहुत उत्साहित हूँ की तुम फिल्मों को लेकर अपनी नॉलेज और प्यार को अब दुनिया को दिखाने के लिए तैयार हो। हम सब फिल्म में तुम्हारा जादू देखने को तैयार है। यह फिल्म बहुत ख़ास होने वाली है।
००

news
Share
Share