हरिद्वार।कनखल मिश्रा गार्डन कॉलोनी में आज देर रात 6फूट लम्बा सांप निकलने से कॉलोनी में दहशत फैल गई।सांप को कॉलोनी की मेन रोड पर टहलता देख कर प्रतीक भसीन व आशीष शर्मा ने कॉलोनी के अमित कुमार गुप्ता को सांप की सूचना दी।अपनी कॉलोनी में सांप को पकड़वाने के लिये श्री गुप्ता ने तुरंत वन विभाग की टीम को मोबाइल फोन पर सूचना दी।सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग ने तुरंत तालीम जोकि सांप को मिनटों में पकड़ लेते हैं।को मिश्रा गार्डन में भेजा।तालीम ने बिना समय गवाएं जिस जगह पर सांप छुपा हुआ था वहां से टाइल्स हटानी शुरू कर दी और देखते ही देखते लम्बे जहरीले सांप को पकड़ कर गट्टे में बंद कर दिया।तालीम ने कहा कि इस समय सांप निकलने का सीजन चल रहा है इसलिए आप सभी को अतिरिक्त साबधानी बरतनी चाहिए।
मिश्रा गार्डन में निकला सांप, कॉलोनी में मचा हड़कंप

More Stories
जल-सृष्टि पार्क में जल संरक्षण के साथ आमजन के लिए आधुनिक सुविधाएं
महाराज ने तिलवाड़ा-मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को दो लेन में विकसित करने को कहा
सेवाभाव और कर्तव्यबोध को अपना मार्गदर्शक मंत्र बनाएं प्रशिक्षु आईएएस अधिकारीः उपराष्ट्रपति