Uttarakhand,(Amit kumar):मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, शिक्षाविद, चिंतक और जनसंघ के संस्थापक थे। डॉ. मुखर्जी देश के प्रथम उद्योग मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि डॉ॰ मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। धारा-370 को समाप्त करने की उन्होंने वकालत की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवं 35A समाप्त कर उनके सपने को साकार किया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे पूर्व बीजापुर सेफ हाऊस में भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

More Stories
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को दी एसआईआर पर विस्तृत जानकारी
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता
इंजीनियरिंग छोड़ पहाड़ में स्वरोजगार की अलख जगाने वाली हर्षिता सुयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित