Bollywood: कोरोन संक्रमण की घटती रफ्तार के बीच मुंबई में एक बार फिर फिल्मों की शूटिंग शुरू हो गई है। अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और अक्षय कुमार के बाद अब शाहरुख खान भी सेट पर लौट आए हैं। शाहरुख ने अपनी अपकमिंग जासूसी-थ्रिलर फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है।
उनकी चमचमाती लग्जरी कार मुंबई में यशराज स्टूडियो के बाहर नजर आई। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आने वाली है।
‘लॉकडाउन के बाद पठान फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। कोरोना की दूसरी लहर के कारण शूट बंद था। फिल्म के लिए शाहरुख खान अब काफी इंटेंस शूट करने वाले हैं। हमने सुना है कि जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी अगले कुछ दिनों में शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग इस शेड्यूल में की जाएगी, इससे बाद विदेशी लोकेशंस पर फिल्म के कई बड़े एक्शन सीन्स की शूटिंग होगी।’
‘पठान’ में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम विलन के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ भी ‘टाइगर’ और ‘जोया’ के रूप में कैमियो रोल में नजर आएंगे। इससे पहले अप्रैल महीने में कोरोना के बढ़ते मामलों और लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। जबकि वह महाराष्ट्र सरकार के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, बायो-बबल में कम से कम क्रू मेंबर्स के साथ फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू हो गई है।

More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या