देहरादून। राज्यपाल डाॅ.कृष्ण कांत पाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी में नागरिकों की भी अहम जिम्मेवारी है। पानी व बिजली हमारे मूल्यवान संसाधन हैं। हमें इन्हें व्यर्थ गंवाने की आदत को सुधारना चाहिए।
डीआईटी परिसर में आईएनटीएसीएच संस्था द्वारा ‘देहरादून-स्मार्ट सिटी’ विषय पर आयोजित सेमीनार को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बिजली व पानी के संरक्षण को जन अभियान का रूप देना होगा। इसके लिए जन जागरूकता बहुत जरूरी हैं। आम व्यक्ति को अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने में अपनी जिम्मेवारी को समझना होगा। घर का कूड़ा बाहर न फेंके। अपने घर की तरह ही शहर को स्वच्छ रखने के लिए आगे आना होगा। राज्यपाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए जो भी व्यवस्था बनाई जाए वह नाॅन-पोल्युटिंग होनी चाहिए।
पानी, बिजली व पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता आवश्यकः राज्यपाल

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश