देहरादून। भारत छोड़ो आन्दोलन की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बीजेपी द्वारा देहरादून में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। बीजेपी की तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
बीजेपी की तिंरगा यात्रा सहारनपुर चैक के शिवाजी धर्मशाला से शुरू हुई। इस दौरान बीजेपी के तमाम बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य और संगठन की मजबूती के लिए निकाली गई इस यात्रा को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक सहित कई विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल। शिवाजी धर्मशाला से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का बीजेपी महानगर कार्यालय में समापन हुआ।
भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान आम लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रा के दौरान लगे जाम में लोग कई देर तक फंसे रहे। कुछ वाहनों का रूट डायवर्ट भी किया गया।

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश