Haridwar,(AMit kumar): सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला पूर्ति अधिकारी से गैस की कालाबजारी रोकने की बात कर मांग की। जिला पूर्ति अधिकारी ने जल्द ठोस कार्यवाही का आश्वाशन दिया।गैस की कालबाजारी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाये क्योकि शहर भर में सिलेंडरों में गैस कम करके उपभोक्ताओं को दी जा रही है जगह जगह गैस रिफलिंग के कार्य हो रहे है पिछले कुछ दिनों से गैस कमी की जगह जगह से शिकायते मिल रही है कई जगह हाकर्स गैस तोलने की बात को मना करते है एवं तराजू नही होने की बात कहकर उपभोक्ता को कम गैस सप्लाई सिलेंडर उपलब्ध करवाते है जबकि हर हाकर्स के पास तोलने की तराजू होनी चाहिए लेकिन लापरवाही ओर कोई अंकुश न हो पाने की वजह से गैस कमी का बड़ा खेल खेला जा रहा है ।
अगर जल्द व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो आंदोलन को विवश होना पड़ेगा। साथ ही सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वो सिलेंडर बिना तोले प्राप्त न करे सिलेंडर में गैस कम होने या तोलने में आनाकानी करने पर हाकर्स एव सम्बंधित गैस एजेंसी की शिकायत सार्वजनिक करें वीडियो बनाये जिस पर हम जिलाधिकारी से ऐसे अनुचित कार्यो के जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाहो की मांग करेंगे।

More Stories
बांधों से पानी छोड़ने पर प्रभाव भी बताना होगा
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, जिला प्रशासन ने तेज की निगरानी
मानसून तैयारियों, सड़क व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं एवं सुरक्षा की डीएम ने की विस्तृत समीक्षा