हरिद्वार,(Amit kumar):राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती द्वारा निशुल्क आक्सीजन सेवा के अंतर्गत पिछले 3 दिन में जरूरतमंद लोगों को 42 छोटे-बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर निशुल्क रिफिलिंग किये हुए दिए जा चुके है।
सेवा भारती के जिला मंत्री दिनेश चंद्र सकलानी ने बताया कि दिन रात जरुरतमंद लोगों के फोन आ रहे है। जिन्हें हम खाली सिलेंडर लेकर भरा सिलेंडर दे रहे है। यह सेवा पूर्ण रूप से निशुल्क है। उन्हीने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर लेने वालों से मरीज की कोरोना रिपोर्ट, डॉक्टर की सलाह का पर्चा, आधार कार्ड देखा जा रहा है। साथ ही जो व्यक्ति सिलेंडर ले जा रहा है उसका भी आधार कार्ड की फोटो कापी ली जा रही है।
उन्होंने बताया कि यह सेवा जब तक संक्रमण चल रहा है तब तक निःशुल्क रूप से चलाई जायेगी।
सेवा भारती करा रहा जरूरतमंदों को निशुल्क ऑक्सीजन सेवा
सेवा भारती करा रहा जरूरतमंदों को निशुल्क ऑक्सीजन सेवा

More Stories
कांवड़ यात्रा से पूर्व सभी निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण किया जाएः मंत्री प्रदीप बत्रा
27 वर्षीय हार्ट अटैक मरीज की अत्याधुनिक बायोएब्जॉर्बेबल स्टेंट से सफल एंजियोप्लास्टी
परिवहन मंत्री ने रामनगर और टनकपुर में निर्माणाधीन बस स्टेशनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की