window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); राज्य के गन्ना किसानों की हर समस्या का जल्द किया जाएगा समाधान-स्वामी यतीश्वरानंद | T-Bharat
July 30, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

राज्य के गन्ना किसानों की हर समस्या का जल्द किया जाएगा समाधान-स्वामी यतीश्वरानंद

Haridwar,(Amit Kumar):उत्तराखंड के गन्ना विकास राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि राज्य के गन्ना किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार हर संभव कदम उठा रही है। इसके साथ ही गन्ना किसानों के बकाया भुगतान से लेकर उनकी समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर है।

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष संजय आर्य और महामंत्री अमित कुमार गुप्ता के साथ एक मुलाकात में गन्ना मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करने को लेकर गंभीर है।वर्तमान में सरकार का फोकस प्रदेश के चहुमुखी विकास पर है।सल्ट विधानसभा चुनाव में पार्टी की भारी मतों से जीत हमारी सरकार की विकास परक नीतियों की जीत है। इस विशेष भेंट वार्ता के दौरान यूनियन की तरफ से स्वामी यतीश्वरानंद का शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर अध्यक्षसंजय आर्य तथा महामंत्री अमित कुमार गुप्ता दुवारा स्वागत भी किया गया।

news
Share
Share