window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); कांग्रेस नेताओं ने अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया | T-Bharat
May 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

कांग्रेस नेताओं ने अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया

देहरादून:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने गहरा दुख व शोक प्रकट किया। कहा कि वह एक बहुत ही अच्छे, कर्मठ, जुझारू व्यक्ति थे, उनका निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय है। वह हमेशा कांग्रेस का झंडा बुलंद रखते थे और विभिन्न पदों पर उन्होंने कार्य किया, समाज व पार्टी के लिए हमेशा समर्पित थे। उनके निधन से कांग्रेस को जो क्षति हुई है उसको पूरा कर पाना मुश्किल है। हम सभी उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और इस दुख को सहन करने की शक्ति इस वक्त उनके परिजनों को हिम्मत दें ऐसी प्रार्थना प्रभु से करते हैं। शोक एवं दुख प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से धीरेंद्र प्रताप उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी, नवीन जोशी महामंत्री, मनीष कुमार नागपाल पूर्व राज्य मंत्री, पूरन सिंह रावत अशोक मल्होत्रा, अमन बत्रा, सुनील सैनी, चंद्र मोहन कोठियाल, अंजू कुमार, वीरेंद्र चैहान, जहांगीर खान आदि शामिल रहे। 

news
Share
Share