window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); अपने नाम से शराब बिकने से नाराज हुए गौतम गंभीर | T-Bharat
March 18, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

अपने नाम से शराब बिकने से नाराज हुए गौतम गंभीर

नई दिल्ली। आइपीएल में कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने दिल्ली के एक बार के खिलाफ कोर्ट का रास्ता अपनाया है। गंभीर इस बार से इसलिए नाराज हैं, क्योंकि इस बार में उनके नाम से ग्राहकों को लुभाया जा रहा है।

इसी के खिलाफ गौतम गंभीर ने हाई कोर्ट का रुख किया है। गौतम गंभीर चाहते हैं कि यह बार अपनी टैग लाइन से उनके नाम को हटाए। गंभीर के करीबी लोगों का कहना है कि वह शराब नहीं पीते, इसलिए उनके नाम से शराब बेचना गलत है।

आपको बता दें कि बार के मालिक का नाम भी गौतम गंभीर है और उसने दावा किया कि वह अपने नाम की टैग लाइन पर इस बार का संचालन कर रहा है।

हालांकि कोर्ट ने गौतम गंभीर की अपील पर बार को नोटिस जारी किया है। इस अपील में गौतम ने दावा किया है कि यह बार उनके नाम पर ग्राहकों को ड्रिंक सर्व कर रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक गंभीर की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि हाल ही में उन्हें यह पता चला कि आरोपी दिल्ली के पंजाबी बाग में एक रेस्तरां चेन चला रहा है, जिसकी टैग लाइन ‘बाइ गौतम गंभीर’ है। याचिका में कहा गया है कि इस टैग लाइन से यह संदेश जा रहा है कि मानो यह रेस्तरां क्रिकेटर गौतम गंभीर से जुड़ा हुआ है, जिससे उनकी छवि को बेवजह नुकसान हो रहा है।

गंभीर ने कहा है कि उनके नाम का व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। लोग मान रहे हैं कि गौतम गंभीर शराब से जुड़ा काम कर रहे हैं, लेकिन सच कुछ और ही है।

गंभीर ने याचिका में यह भी कहा है कि पिछले साल जब उन्हें इस बारे में पता चला, तो उन्होंने बार मालिक को अपना नाम हटाने के लिए लीगल नोटिस भेजा था, लेकिन बार मालिक ने इसे मानने से इनकार कर दिया। देखना होगा कि इस दिलचस्प केस में अदालत क्या फैसला देती है।

news
Share
Share