
महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने में सूचना विभाग अब्बल
Uttarakhand:शाही स्नान के लिए जारी होने वाले पास के लिए 20 दिन पूर्व आवेदन करने के बाद भी नहीं मिले पास,।पत्रकार कभी मीडिया सेंटर और कभी जिला सूचना अधिकारी के कार्यालय के चक्कर लगा रहा है उसे भटकाया जा रहा है। प्रथम दिन आवेदन करने वाले पत्रकारों को भी पास जारी नहीं हो सके ।जिन पत्रकारों को सूचना विभाग की घोर लापरवाही के चलते पास नहीं मिल सके अब उन्हें दोबारा आवेदन करने को कहा जा रहा है।जबकि मेले का ट्रैफिक प्लान लागू हो चुका है जिस कारण पत्रकारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।जिले के सूचना अधिकारी एक दूसरे पर आरोप लगा कर अपना पल्ला झाड़ रहे है।
सूत्रों की माने तो आवेदन पत्र ही नदारत है कार्यालय से।वहीं जारी पास में नाम और मोबाइल नम्बर तक गलत है।
वहीं उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने सूचना विभाग दुबारा कुंभ मेले में बरती जा रही घोर लापरवाही की कड़े शब्दों में निंदा की है।

More Stories
राज्यपाल ने महाशिवरात्रि पर राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे
जनभागीदारी और नैतिक नेतृत्व से ही संभव है वनों का सतत संरक्षणः राज्यपाल