window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); योगी ने की मुलाकात आडवाणी से | T-Bharat
March 16, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

योगी ने की मुलाकात आडवाणी से

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। आडवाणी सुबह ही लखनऊ पहुंचे हैं और उन्हें आज ही मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती तथा अन्य के साथ बाबरी ढांचा विध्वंस मामले की सुनवाई कर रही अदालत में पेश होना है। आज 13 लोगों पर आरोप तय किये जाने हैं।

आडवाणी लखनऊ पहुंचते ही वीवीआईपी सरकारी गेस्ट हाउस पहुंचे जहां थोड़े समय के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मुलाकात करने पहुंचे। योगी ने अचानक ही अपना अयोध्या जाने का कार्यक्रम भी बनाया है। वह बुधवार को अयोध्या पहुंचेंगे।

news
Share
Share