window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); श्रीलंका की बाढ़ से 164 की मौत | T-Bharat
March 16, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

श्रीलंका की बाढ़ से 164 की मौत

कोलंबो। श्रीलंका में वर्ष 2003 के बाद आई सबसे भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 164 हो गई है। 112 लोग अब भी लापता हैं। सुरक्षा बलों ने मौसम सुधरने और बाढ़ का पानी कम होने पर लापता लोगों की तलाश में राहत और बचाव अभियान को तेज कर दिया है।

आपदा प्रबंधन केंद्र ने रविवार को बताया कि बाढ़ के चलते 15 जिलों के 4,42,299 लोग प्रभावित हुए हैं। एक लाख से अधिक लोगों को निकालकर 319 सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल भारी बारिश का अनुमान नहीं है, लेकिन देश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में सोमवार से हल्की बारिश हो सकती है। समुद्री इलाकों में हवाओं का बहाव तेज रहने का अनुमान है।

प्रभावित इलाकों में एक हजार से अधिक सैनिक राहत और बचाव अभियान में जुटे हैं। इस बीच विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र, इंटरनेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एडवाइजरी ग्रुप और प़़डोसी देशों से सहायता मांगी है। श्रीलंका की मदद के लिए भारत सबसे पहले आगे आया है। उसने शनिवार को नौसेना के जहाजों से राहत सामग्री श्रीलंका रवाना किया।

news
Share
Share