
वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में तडक़े अगरबत्ती बनाने के एक कारखाने में भीषण आग लग गई, लेकिन इससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मकरपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित श्रीजी अगरबत्ती कारखाने में आग लग गई। कारखाने के ऊपरी तल पर एक गोदाम में रखे रसायनों के कारण आग तेजी से फैल गयी। आग पर काबू पाने में लगभग चार घंटे लग गए। दमकल अधिकारी ने कहा, फोन पर तडक़े साढ़े चार बजे आग लगने की सूचना मिली। तत्काल पहला दमकल वाहन मौके पर पहुंचा,लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। आग कच्चे माल के कारण फैली थी, जिसमें रसायन के ड्रम भी शामिल थे। ये ड्रम कारखाने में गोदाम में रखे थे जहां प्रवेश की समुचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक वाले वाहनों की मदद से यह सुनिश्चित किया गया कि आग आसपास के कारखानों में न फैले।

More Stories
उत्तराखंड में फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग का शिकंजा
समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर आयुक्त सख्त
मुख्यमंत्री ने नंदा की चैकी पुल की एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण