window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); नहीं रहे केंद्रीय पर्यावरण मंत्री दवे | T-Bharat
March 16, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

नहीं रहे केंद्रीय पर्यावरण मंत्री दवे

नई दिल्ली। पर्यावरण मंत्री अनिल दवे का गुरुवार को नई दिल्ली निधन हो गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 60 वर्षीय दवे ने गुरुवार सुबह अपने घर पर बेचैनी की शिकायत की और तब उन्हें एम्स ले जाया गया। वहां उनका निधन हो गया। दवे वर्ष 2009 से राज्यसभा के सदस्य थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दवे के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘अपने मित्र एवं सम्मानित सहकर्मी पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे जी के आकस्मिक निधन से सदमे में हूं। मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि दवे को एक समर्पित लोकसेवक के तौर पर याद किया जाएगा, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति बेहद जुनूनी थे। एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा, ”बुधवार देर शाम तक मैं अनिल माधव दवे जी के साथ था और मुख्य नीतिगत मुद्दों पर चर्चा कर रहा था। उनका निधन एक निजी क्षति है।”

news
Share
Share