window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); आईपीएस अशोक कुमार उत्तराखंड के नए डीजीपी, 30 नवंबर को संभालेंगे कार्यभार | T-Bharat
July 29, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

आईपीएस अशोक कुमार उत्तराखंड के नए डीजीपी, 30 नवंबर को संभालेंगे कार्यभार

देहरादून: डीजी (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार उत्तराखंड के नए डीजीपी होंगे। राज्यपाल की मंजूरी के बाद शुक्रवार को उनकी पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मौजूदा डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।
उनके रिटायरमेंट के दिन ही 30 नवंबर को आईपीएस अशोक कुमार नए डीजीपी का पद संभालेंगे। अशोक कुमार 1989 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वे अभी 2023 तक डीजीपी के पद पर रहेंगे। आईपीएस अशोक कुमार का जन्म नवंबर 1964 में हरियाणा के गांव में हुआ। उन्होंने गांव के ही स्कूल से प्राथमिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद आईटी से बीटेक और एमटेक किया। वे 1989 में आईपीएस बने। इलाहाबाद अलीगढ़, हरिद्वार, शाहजहांपुर, मैनपुरी, नैनीताल, रामपुर, मथुरा, देहरादून में गढ़वाल परिक्षेत्र और कुमाऊं के आईजी रहे। इसके साथ ही वे आईटीबीपी के एडीजी भी रहे। वर्तमान में वे डीजी कानून व्यवस्था के पद पर तैनात हैं।

news
Share
Share