window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); प्रेस क्लब चुनाव में प्रदीप गुलेरिया अध्यक्ष व गिरधर शर्मा महामंत्री निर्विरोध चुने गए | T-Bharat
February 15, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

प्रेस क्लब चुनाव में प्रदीप गुलेरिया अध्यक्ष व गिरधर शर्मा महामंत्री निर्विरोध चुने गए

देहरादून: उत्तरांचल प्रेस क्लब के चुनाव में प्रदीप गुलेरिया निर्विरोध अध्यक्ष और गिरधर शर्मा निर्विरोध महामंत्री चुने गए। देवेन्द्र नेगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकिशोर तिवारी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राजू पुशोला व लक्ष्मी बिष्ट (महिला आरक्षित) संयुक्त मंत्री भी निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर विकास गुसाईं और संप्रेक्षक पद पर शिशिर प्रशांत का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वहीं, सोमवार को कार्यकारिणी सदस्य के नौ पदों के लिए हुए मतदान में श्रीनिवास पंत, चांद मोहम्मद, भगवती प्रसाद कुकरेती, मनोज सिंह जयाड़ा, शैलेंद्र सेमवाल, विनोद पोखरियाल, अमित शर्मा, दीपक फरस्वाण और अजय राणा विजयी रहे।
उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी के नौ पदों के लिए 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सुबह नौ बजे बजे चुनाव अधिकारी अभिषेक मिश्रा, सहायक चुनाव अधिकारी नागेंद्र नेगी व ओपी बेंजवाल की देखरेख में मतदान शुरू हुआ, मतदान दो बजे तक चला। उसके पश्चात मतगणना शुरु हुई। शाम को चुनाव परिणाम घोषित किया गया। प्रेस क्लब के 624 मतदाताओं में से 219 ने मतदान किया, तीन मत निरस्त किए गए। श्रीनिवास पंत 161, चांद मोहम्मद 158, भगवती प्रसाद कुकरेती 155, मनोज सिंह जयाड़ा 142, शैलेंद्र सेमवाल 141, विनोद पोखरियाल 135, अमित शर्मा 123, दीपक फरस्वाण 119 और अजय राणा ने 118 मत पाकर जीत दर्ज की। जबकि, इंद्रदेव रतूड़ी व सुभाष कुमार को 111 और अनुपम सकलानी को 77 मत मिले।

news
Share
Share