window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); नोएडा से औली घूमने आये पर्यटक की मौत | T-Bharat
February 15, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

नोएडा से औली घूमने आये पर्यटक की मौत

गोपेश्वर: अपने पांच दोस्तों के साथ नोएडा से औली घूमने आया एक पर्यटक की मौत हो गई। पर्यटक औली-गौरसों ट्रैक रूट पर दोस्तों को छोड़ आगे निकल कर साथियों से बिछुड़ गया था। साथियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी लेकिन तब तक बहुत देर हो चकी थी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया लेकिन पर्यटक का कुछ पता नहीं चला। पुलिस टीम की ओर से रविवार सुबह पुन सर्च अभियान चलाया गया।
टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पर्यटक को ढूंढकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चैहान ने बताया कि पर्यटक दल शनिवार को औली गया था। एसपी ने बताया कि औली आये अवनीश सिंह पुत्र अनिल निवासी आरायी थाना कोहरबना जिला भदोई उत्तर प्रदेश ने जोशीमठ थाने को जानकारी दी कि नोएडा से हम 5 साथी कॉलेज में पढ़ते हैं। हम सभी साथी न्यू ईयर मनाने नोएडा से औली घूमने आये थे। हमारे साथी उद्योत शर्मा उम्र 22 वर्ष पुत्र सुधेश शर्मा जो ऊधमपुर, जम्मू का रहने वाला है। शनिवार शाम 6 बजे से औली से ऊपर गोरर्सों टाप पर कहीं हमसे बिछुड गया है। हमने उद्योत को ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक ने बताया जानकारी मिलते ही सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान से लापता युवक का शव मिल गया है। शव के पंचनामा की आगे क कार्रवाई की जा रही है ।

news
Share
Share