window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); राज्य के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने के आसार | T-Bharat
February 15, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

राज्य के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने के आसार

देहरादून: मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं शीत दिवस से प्रचंड शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में घने से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।
मौसम केन्द्र के अनुसार राज्य में कुछ दिन बारिश के आसार नहीं हैं। लेकिन मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने का अनुमान है। ये सिलसिला अगले दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। कोहरे के कारण यातायात संचालन में दिक्कतें आएंगी। वहीं देहरादून में सुबह शाम धुंध बढ़ने से धूप की तपिश कम हो गई है। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान करीब सात डिग्री तक गिरा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 8.7 रहा। आने वाले समय में दो दिन दून में धुंध जैसी स्थिति बनी रहेगी जबकि 16 जनवरी के बाद आसमान कुछ कुछ साफ रहेगा। हालांकि बादलों की मौजूदगी आंशिक रूप से रहेगी। मौसम केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, तीन दिन पहले तक दून में अधिकतम तापमान ऑल टाइम रिकार्ड को तोड़ने की ओर बढ़ रहा था। लेकिन अब उसमें गिरावट आ गई है। इस समय पड़ रही सूखी ठंड त्वचा व श्वास सम्बंधी दिक्कतें पैदा कर सकती है। मौसम केन्द्र ने लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी है।

news
Share
Share