ऋषिकेश: ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हरिपुर कला (प्रेम विहार कॉलोनी) कि लगभग 3 किलोमीटर की सड़कों के मरम्मत एवं सुधार कार्य के लिए एक करोड़ 40 लाख 38 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत होने पर आज हरिपुर कलां के ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया।
बैराज स्थित कैंप कार्यालय में हरिपुर कला की ग्राम प्रधान के नेतृत्व में पहुँचे ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष का माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर हरिपुर कला की ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमेला, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला, उपप्रधान मनोज शर्मा, सूरज तिवारी, राजेश भारद्वाज, रेखा रयाल, धर्मेंद्र ग्वाडी, सुरेंद्र रयाल, अजय पटेल, मोहित नवानी, पूजा ग्वाडी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Her khabar sach ke sath

More Stories
एडिफाई स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
डीएम ने राज्य आंदोलनकारियों के साथ की बैठक
डीएम की संस्तुति पर उप निबन्धक ऋषिकेश निलम्बित, मुख्यालय सम्बद्ध; अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ