window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); सूचना कर्मचारी संघ ने विभाग में कार्मिकों की पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त किया | T-Bharat
September 15, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

सूचना कर्मचारी संघ ने विभाग में कार्मिकों की पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त किया

देहरादून: उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ ने विभाग में कार्मिकों की पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त किया है। संघ के महामंत्री सुरेश चंद्र भट्ट ने बताया कि मोहन सिंह स्यूनरी को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, रणजीत सिंह बुदियाल को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विनोद कुमार को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गईं है। श्री भट्ट ने कहा कि इसके लिए संघ महानिदेशक सूचना का आभार व्यक्त करता है। संघ द्वारा महानिदेशक सूचना से शासन स्तर पर कार्मिकों के लंबित मामलों का शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही करने की अपील की है। संघ द्वारा सभी कार्मिकों को पदोन्नति मिलने पर बधाई दी है। संघ के अध्यक्ष भुवन जोशी, उपाध्यक्ष सुषमा, संयुक्त मंत्री प्रशांत रावत, अंकित चैहान सहित सभी पदाधिकारियों ने भी पदोन्नत हुए कार्मिकों को बधाई दी है।

news
Share
Share