देहरादून: गुरुनानक देव के 551वें प्रकाश पर्व पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है।उन्होंने कहा है कि हमें एक समृद्ध एवं शांतिपूर्ण जीवन के लिए गुरु नानक देव के उपदेशों का पालन करना चाहिए।
श्री अग्रवाल ने गुरुनानक जयंती की पूर्व संध्या पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गुरुनानक देव जी के व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्म संस्थापक, समाज सुधारक, कवि, देशभक्त एवं विश्वबंधु के गुण मिलते हैं।उन्होंने शांति, दया एवं मानवता का पवित्र संदेश देने को ले चारों दिशाओं में बड़े पैमाने पर यात्राएं की थीं। इन्हें उदासी के नाम से जाना जाता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गुरुनानक देव जी के समग्र एवं समरस समाज बनाने के सपने को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने इक ओंकार का नारा दिया था, यानी ईश्वर एक है। हम सभी को गुरुनानक देव जी के संदेशों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करनी चाहिए।विधानसभा अध्यक्ष ने कोरोना महामारी के चलते गुरुपर्व को आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन कर सतर्कता बरतते हुए मनाने का आह्वान किया है।
Her khabar sach ke sath

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
कृषि मंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
रेशम उत्पादन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएः मंत्री जोशी