window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, दस की मौत, 25 से ज्‍यादा घायल | T-Bharat
June 6, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, दस की मौत, 25 से ज्‍यादा घायल

National:एक मिनी बस व ट्रक की आगरा हाईवे पर शनिवार को सुबह 9:30 बजे आमने-सामने टक्कर में  दस लोगों की मौत हो गई। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसएसपी प्रभाकर चौधरी समेत प्रशासन और पुलिस के आला अफसर मौके पर हैं। वहीं दूसरी ओर हादसे में 25 से ज्‍यादा लोग घायल हुए हैं

घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसमें से पांच की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। निजी बस बिलारी से मुरादाबाद आ रही थी। हादसा मुरादाबाद आगरा हाईवे पर नानपुर गांव के सामने हुआ। मौके पर भारी भीड़ है। मोर्चरी और जिला अस्पताल पर शव की शिनाख्त में पुलिस जुटी है। मृतकों में से अधिकांश बिलारी थाना क्षेत्र के लोग बताए जा रहे हैं।

news
Share
Share