ऋषिकेश:श्यामपुर जिला पंचायत सदस्य संजीव चैहान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने श्यामपुर स्थित ऊर्जा निगम सब डिवीजन कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीणों ने तत्काल समस्याओं का समाधान करने की मांग की। साथ ही समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी। दरअसल श्यामपुर क्षेत्र में ऊर्जा निगम की मनमानी और लापरवाही के चलते ग्रामीणों में आक्रोश है। दरअसल लॉकडाउन में विद्युत विभाग ने लोगों को तीन माह का बिजली बिल हजारों रुपये का भेजा है। किसी को 30 हजार तो किसी को 50 हजार तक का बिल भेजा जा गया है। इतना ही नहीं ऊर्जा निगम के कर्मचारियों पर कनेक्शन देने के नाम पर मोटी वसूली करने का भी आरोप लगाया जा रहा है।
Her khabar sach ke sath

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश